Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पत्रकारिता में ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक रिपोर्टिंग बहुत जरूरी :- जिलाध्यक्ष रवि सामरिया

कोटा /ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आइमा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा के आदेशानुसार जिला कोटा कमेटी द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला “मीडिया संरक्षण और उसकी पारदर्शिता” पर शनिवार को नयापुरा स्थिति मीडिया हाउस के कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पत्रकारों को माला पहनाकर, मुंह मीठा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के कोटा जिलाध्यक्ष रवि सामरिया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सम्पूर्ण देशभर में इस दिवस को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता की भूमिका को न सिर्फ एक सूचना के माध्यम से बल्कि एक सशक्त लोकतंत्र के आधारभूत तत्व के रूप में भी उजागर करता है। यह दिन पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक रिपोर्टिंग के प्रति मीडिया की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। आज के दौर में इसे कायम रखना बड़ी चुनौती है। मीडिया की पारदर्शिता और सामुहिकता को बनाएं रखने के लिए आइ‌मा के निरंतर प्रयास जारी हैं। राष्ट्रीय प्रेस दिवस न सिर्फ पत्रकारिता के योगदान को सम्मानित करता है, बल्कि मीडिया के नैतिक

दायित्वों और स्वतंत्रता के महत्व पर विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है। स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए यह एक दिवस खास महत्व रखता है। भारतीय मीडिया की पारदर्शिता, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति को बनाये रखने के लिए संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला सचिव जीएस भारती ने कहां कि आज दौर आधुनिक है। वेब और आउटडोर मीडिया को लेकर विचार विमर्श जरुरी है। उनके हितों अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है। प्रत्येक पत्रकार का सम्मान और स्वाभिमान बना रहे इसके लिए ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन द्वारा अनवरत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हमारा ध्येय मीडिया की पारदर्शिता और पत्रकारों का रक्षा करना है। कार्यक्रम में प्रिंट- इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडियाकर्मियों सहित स्वतंत्र पत्रकार, समाजसेवी, आरटीआई एक्टिविस्ट, अधिवक्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम पश्चात धन्यवाद जेबा पटेल ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles