प्रतिनिधिमंडल 5व 6 नवंबर को चंबल नदी को अतिक्रमण , प्रदूषण और शोषण से मुक्त करने की मंगल कामनाओं के – साथ हो रही पैदल परिक्रमा में शामिल होकर महू की पहाडियों पर नदी के उद्गम स्थल पर यज्ञ और पूजन में भी भाग लेगा।
चंबल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय के अनुसार नदियां हमारे जीवन रेखा अभियान का साथ देने के लिए कोटा से कौशिक गायत्री परिवार के मुख्य संचालक यह यज्ञ दत्त हाडा, युधिष्ठिर चानसी, डॉक्टर
गोपाल धाकड़ रामनिवास राठौर एवं स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग एवं ग्रामीण अभियान के संचालक युवक रोबिन सिंह, संत तेजोमयानंद वन, रामधारी सिंह आदि परिक्रमा यात्री 5 नवंबर की शाम को महू में उद्गम स्थल पर पहुंच जाएंगे जहां चंबल की महा आरती होगी 6 नवंबर को प्रातः नदी पूजन होगा सिंह व उनकी टीम उसके बाद 20 नवंबर तक कोटा बूंदी के केशव राय पाटन घाट पर आएंगे और नदी के यमुना मिलन स्थल पंचनदा के लिए रवाना हो जाएंगे यह दौरान विभिन्न स्थानों पर आम जन को चंबल संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।






