Saturday, September 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दशहरा मेला एक दिन आगे बढ़ाया,अब व्यापारी धनतेरस के दिन भी खुलकर व्यापार कर पाएंगे

131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में दुकानों के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया गया है। दशहरा मेला एवं अन्य उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि व्यापारियों के द्वारा मेला अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं धनतेरस पर खरीदारी को लेकर जनता की ओर से भी यह राय व्यक्त की जा रही थी। जिसे देखते हुए मेला अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब व्यापारी धनतेरस के दिन भी खुलकर व्यापार कर पाएंगे। वही लोगों को भी मेले में खरीददारी करने का अवसर मिल सकेगा। मेला अवधि के दौरान दिए गए संसाधनों के आधार पर ही अतिरिक्त दिन में व्यापार हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles