Thursday, September 10, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजयश्री रंगमंच पर आज कॉमेडी किंग सुदेश लहरी और कॉमेडियन उदय दहिया कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे

 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में आज  रात कॉमेडी किंग सुदेश लहरी और स्टैंड अप कॉमेडियन उदय दहिया कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि सोमवार रात 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर लाफ्टर शो कार्यक्रम आयोजित होगा। सुदेश लहरी और उदय दहिया दोनों कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में फाइनलिस्ट रहे हैं।

सुदेश लहरी कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस नामक कॉमेडी टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाबी

फिल्मों में भी सहायक कलाकार के रूप में अभिनय किया है। वे अभी कॉमेडी नाइट्स में काम कर रहे हैं। सुदेश लहरी की कपिल शर्मा के साथ जोड़ी खूब पसंद की गई है। लहरी ने सोलवां साल, लेडी डकैत, पंजाबी टीवी शो काका में काम किया है। उन्हें पंजाबी संगीत सर्वश्रेष्ठ हास्य एल्बम पुरस्कार तथा लोकप्रिय हास्य

जोड़ी के लिए आईटीए पुरस्कार मिल चुका है। उदय दहिया ने स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक्टिंग की फनशाला, ये चंदा कानून है, लोकप्रिय टीवी सीरियल लापतागंज में काम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles