Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कोटा थर्मल पावर इकाई में श्री राकेश निखज, उप कमाण्डेन्ट के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कॊटा।केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक इकाई परिसर में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कोटा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता श्री के० एल मीणा के द्वारा किया गया साथ ही श्री राकेश निखज, उप कमाण्डेन्ट के द्वारा मुख्य अभियंता के साथ शिविर में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों का स्वागत पौधा देकर किया गया। जिसमे डॉ समर्थ उपाध्याय (फिजीशीयन), डॉ मनोज मीणा (अस्थि रोग), डॉ राजमल मीणा (मनोरोग) एवं डॉ शैलेश शर्मा (दंत) के साथ अन्य चिकित्सक स्टाफ उपस्थित रहे।

श्री के एल मीणा, मुख्य अभियंता द्वारा इस कार्यक्रम को जन भागीदारी में बहुत ही अच्छी पहल के रूप में बताया गया साथ ही आश्वासन दिया कि समय समय पर ऐसे जन उपयोगी कार्यक्रम थर्मल संयत्र एवं केऔसुब द्वारा किये जाते रहेंगे । चिकित्सा शिविर में सभी प्रकार की जाँच एवं जीवन रक्षक औषधियों का वितरण निःशुल्क किया गया। श्री राकेश निखज, उप कमाण्डेंट द्वारा बताया गया कि यह शिविर सभी केऔसुब के परिवार सदस्यों, सयंत्र के अनुबंधित श्रमिकों एवं आस पास के बस्तियों के नागरिकों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है जिससे सभी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ ले सके। सभी चिकित्सकों द्वारा इस शिविर को सफल बनाने हेतू बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बिरला नेत्र अस्पताल द्वारा आम जन का नेत्र परिक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 से अधिक जन साधारण ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण एवं इलाज करवाया। इस अवसर पर सेवानिवृत उपमुख्य अभियंता बिगुल कुमार जैन ने प्रशन्नता व्यक्त की चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में सभी चिकित्सकों के साथ केऔसुब के निरीक्षक/कार्य० रामकृष्ण, उप० निरी० कुलदीप मीणा, अमरदीप, अमोल पटोले, प्रधान आरक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, रामकृपाल, सुभाष चन्द, टी. अरविंद तथा अन्य बल सदस्यों का पुरा सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles