Monday, April 20, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चो में सामाजिक व भावनात्मक जुड़ाव का हो समागम : पूनम राज 

कोटा में लायंस क्लब कोटा टेक्नो द्वारा कोटा में टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ ।लायंस क्लब कोटा टेक्नो की डायरेक्टर लायन रजनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन कोटा में प्रथम बार हुआ है । एरिया कॉर्डिनेटर निधि गुप्ता ने बताया लायंस क्लब कोटा टेक्नो द्वारा लायंस क्वेस्ट के अंतर्गत प्रांतीय स्तर की दो दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन 14-15 अक्तूबर को मोदी पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया । लायंस क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष ए के गुप्ता के अनुसार कार्यशाला में पटना से ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल ट्रेनर पूनम राज कोटा के चार विद्यालयों से 30 टीचर्स को प्रशिक्षण दिया गया । प्रवक्ता भुवनेश गुप्ता के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए शिक्षण में नवाचार के साथ, शिक्षार्थी में शिक्षा ग्रहण की गुणवत्ता, नैतिकता, अनुशासन आदि के बारे में 600 छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए ट्रेनिंग देंगी. शिक्षकों व छात्र छात्राओं के लिए शिक्षण सामग्री पुस्तक आदि लायंस क्लब कोटा टेक्नो की ओर से निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है ।अध्यक्ष ऐ के गुप्ता ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ कुचामन सिटी से कोटा प्रवास पर पहुँचे प्रांतपाल लायन श्याम सुंदर मंत्री द्वारा मंगलवार को प्रातः 8 बजे किया गया इस अवसर पर उपप्रांतपाल निशांत जैन , पूर्व प्रांतपाल राजेंद्र अग्रवाल , बद्री विशाल माहेश्वरी, पूर्णिमा खंडेलवाल और भिन्न क्लब्स के पदाधिकारी सम्मिलित हुये ।

लायंस क्वेस्ट इंडिया फाउंडेशन की ट्रेनर पूनम राज ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि बच्चों को पड़ाई के साथ साथ नैतिक मूल्यों व दक्षता की भी शिक्षा दिया जाना ज़रूरी है , इसीलिए शिक्षा पद्धति में बदलाव की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि आज की किशोर अवस्था से युवा अवस्था की और जाने वाले बच्चो में भावनात्मक व सामाजिक जुड़ाव का समागम कैसे हो , इस पर सघन चर्चा की ज़रूरत है । आयोजन में सहयोगी के रूप में रेणु गुप्ता , ममता गुप्ता , नमिता गुप्ता , अनिल गुप्ता , सिद्धार्थ गुप्ता शामिल थे । मंगलवार को समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन एके गुप्ता द्वारा की गयी । इस अवसर पर लायंस क्वेस्ट की एरिया प्रभारी लायन निधी गुप्ता, लायन भुवनेश गुप्ता, लायन दीपक गुप्ता, लायन अनिल गुप्ता, लायन मनीष गुप्ता, लायन भूमिका गुप्ता, लायन नमिता. आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles