Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एपीजे अब्दुल कलाम भारत देश की आन बान शान : राकेश जैन 

भारत रत्न, मिसाइल मैन, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला कोटा द्वारा जी. एम. ए. प्लाजा सभागार में संगोष्ठी का आयोजन कर , पुष्पांजलि कर याद किया।

इस अवसर पर समाज में अलग अलग क्षैत्र में जहां विशेष उपलब्धीयां प्राप्त की उन प्रतिभाओं को मंचस्थ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इकरा काजी, आदिल रजा, मोहम्मद जिया उद्दीन, योगेन्द्र राजपूत, मोहम्मद अरसद खान, मोहम्मद शफिल बेग, रूबिना काजी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अली खान, अशमीना खान, मुजीब अली को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश जैन, मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर सदस्यता अभियान प्रभारी ताज मोहम्मद, कोटा संभाग मीडिया प्रभारी अरविंद सिसोदिया, कार्यक्रम अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा मंचस्थ रहे। मंच संचालन मुजाहिद अंसारी ने किया एवं धन्यवाद महामंत्री मुन्ना खान किया।

मुख्य अतिथि राकेश जैन ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत देश की आन बान शान है। पहले वैज्ञानिक विदेशो मे जाकर टेक्नोलोजी को समझते थे। परंतु कलाम साहब ने भारत देश में ही मिसाईल निर्माण कर मिसाईल मैन के नाम से ख्याती प्राप्त की। उस समय कलाम साहब एवं भारतीय वैज्ञानिको की मेहनत से ही परमाणु परिक्षण कर भारत आत्मनिर्भर बना। संपूर्ण भारतीयों को कलाम साहब पर गर्व है।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक, नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास में कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद किया जाता रहेगा। आपके विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कलाम साहब ने देश को कई वैज्ञानिक उपलब्धियां दी हैं उनका पूरा जीवन ही राष्ट्र को समर्पित रहा है।

 

जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश विकास में डॉ. कलाम का योगदान एवं उनके महान विचार हम सब देशवासियों के लिए सदा प्रेरणादायी रहेंगे।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनवर अली, गुड्डा खान, वसी खान, राजा अली, असरफ अली, शाहिद खान, अतिक खान, नसीम अली, सोमित्र जैन, दुश्यंत दुबे, अरबाज अंसारी, मोसिन खान, साजिद खान, हसन खान, आसिक खान, एवं मोर्चा के पदधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles