Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

करवा चौथ 20 अक्टूबर को बन रहे हैं पांच विशेष राजयोग

कोटा, । कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह निर्जला व्रत है जो सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का करवा चौथ खास माना जा रहा है जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार करवा चौथ पर अब शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे। ये सभी राजयोग तीन राशियों के लिए बड़ी सफलता लेकर आएंगे, इनमें मुख्य राशियां है। वृषभ राशि, कन्या राशि व तुला राशि के जातकों के लिए ये राजयोग नए अवसर प्रदान कर सकता है। आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही सुख सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बन सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles