कोटा 14 अक्टूबर। भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य, जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता, सदस्यता अभियान के कोटा शहर प्रभारी आनंद गर्ग, जिला संयोजक इन्द्रमल जैन व सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक रितेश चित्तौडा के सानिध्य में कोटा शहर की जिला कार्यशाला सोमवार को जी एम ए प्लाजा सभागार में संपन्न हुई। सदस्यता अभियान के तहत जिन कार्यकर्ताओं ने 500 व 1000 या से ज्यादा सदस्य बनायें, उनमें सोनिया सिंह राठौड, मनोज गोस्वामी, पन्नालाल बंजारा, कुलदीप सिंह तलवार को को मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा पार्टी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। 100 सदस्यों को जोडकर ही भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्य बनाने के लिये, 16 से 31 अक्टूबर के मध्य सक्रिय सदस्यता पुस्तिका के माध्यम से फॉर्म भरा जायेगा। उसके पश्चात् सक्रिय सदस्य को नमो एप के माध्यम से 100 रूपये ऑनलाईन जमा कराने होगे। सदस्यता की अंतिम स्वीकृति जिला समिति द्वारा प्रदान की जायेगी। 1 से 4 नवंबर के मध्य सत्यापन और अनुमोदन होगा। 5 नवंबर को जिला समिति द्वारा सक्रिय सदस्य की अंतिम सूची जारी कि जायेगी।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा शहर में सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता तेजी के साथ भाजपा के सदस्य बना रहे है। कांग्रेस कालखण्ड में विकास पहिया रूक सा गया था। राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद, राजस्थान का समग्र विकास हो रहा है। राष्ट्र को बजबूत बनाने के लिये, राष्ट्रहित की सोच रखने वाली भाजपा पार्टी को मजबूत बनाना होगा।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कोटा शहर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर वृत्त प्रस्तुत किया। राकेश जैन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा शहर में सभी विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ता बहुत जोश के साथ सदस्यता अभियान में लगे हुए है। कई कार्यकर्ताओं ने अपने रेफरल कोड से 1000 से ज्यादा भाजपा के सदस्य बना लिये है । भाजपा के प्रत्येक मण्डल में निवासरत प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मुख्य संगठन के अलावा पार्टी के सात मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाये जा सकते है।
सदस्यता अभियान के कोटा शहर जिला प्रभारी आनंग गर्ग ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा सदस्य बनाने के लिये कहा।
मंच संचालन सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक शैलेन्द्र ऋषि ने किया एवं धन्यवाद सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रितेश चित्तौडा ने दिया।
जिला महामंत्री मुकेश विजय, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, महामंत्री शैलेन्द्र मेहरा, ओबीसी मोर्चा से सतीष लक्षकार, भीमराज सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, सोशल मीडिया कोटा संभाग सहप्रभारी मोनिका माहेश्वरी, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र मेहरा, नरेन्द्र सोनी लाला,पारस खींचीं, मण्डल संयोजक पंकज वात्स्य, छावनी से जयप्रकाश तुषिया, मौनी शारदा, अंजली राजपूत, सहित कार्यशाला में सूचीबद्ध पदाधिकारी उपस्थित रहें।





