Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान बीजेएसएस राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

*भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान BJSSराजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बाबू भारती की सहमति से बीजेएसएस पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने संगठन का विस्तार करते हुए अजमेर संभाग से ऋषिका महर्षि प्रदेश उपाध्यक्ष, जयपुर मुख्यालय से मनीष भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष, कोटा संभाग से सुनील माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष, भवानी जोशी बीकानेर संभाग से प्रदेश उपाध्यक्ष, उदयपुर संभाग से मनीष अरोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र लवानिया भरतपुर संभाग से प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है/ प्रदेश संरक्षक जगदीश प्रसाद जेमन एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबू भारती ने बताया कि भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान के द्वारा राज्य के समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों, फोटो जर्नलिस्टों, यूट्यूब चैनलों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की समस्या के समाधान एवं राज्य सरकार के समक्ष पेश कर उनका उचित निवारण करने का काम किया जाएगा/, इसी को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार महाकुंभ 19 अक्टूबर को धौलपुर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद ऑटोटोरियम में आयोजित किया जाएगा/ सम्मेलन के संयोजक गोपेश पचौरी के अनुसार राज्य के सभी जिलों एवं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली के पत्रकार हिस्सा लेंगे/ राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम मुख्य अतिथि होंगे एवं सिविल लाइन विधायक वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा अध्यक्षता करेंगे/तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे/*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles