Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 जरूरतमंद बच्ची को चैक सौंप की आर्थिक मदद

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अनेको सेवाकार्य कर, सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला, शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश जैन को जन्मदिन के अवसर पर माला, दुपट्टा, पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर शुभकामनायें दी। सुबह से ही विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश जैन को जन्मदिन पर बधाईयां दी।

जन्मदिन के उपलक्ष पर ंिजलाध्यक्ष राकेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन के जन्मदिवस की बेला में माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला की गरिमामय उपस्थिति में सामाजिक सरोकार की कड़ी में साज़ीदेहडा में पार्षद सुरेंद्र राठौर के पास रहने वाली 4 साल की उम्र से अनाथ बालिका जो झाड़ू पोछा लगाकर अपने भाई बहन का पालन कर रही थी, जिसकी वर्तमान में उम्र 19 वर्ष है और रूपा 2 बहन भाई रवि एवं बहन अच्छूक को चैक सौंप कर आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। भाजपा कार्यकर्ता नारित्य शर्मा ने राकेश जैन के जन्मदिन के अवसर पर महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में मरीजों, तीमारदारों में फल एवं बिस्कुट वितरण किया। सुबह गोदावरी गोशाला में गायों को गुड एवं हरा चारा खिलाया। गरीबों में 100 भोजन पैकेट का वितरण किया।

गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित महामृत्युंजय जप हवन में पूर्णाहुति की। सुबह केशवपुरा स्थित गौशाला में जाकर अपने हाथों से गायों को हरा चारा खिलाया । इंद्रा विहार स्थित फूड टेंपल में ज़रूरतमंद व्यक्तियों अपने हाथों से भोजन करवाया। आरके पुरम स्थित अहिंसा सर्किल के पास श्रीनाथ सेवा परिसर में कच्ची बस्ती में निवासरत बच्चों को भोजन कराया। गरीब बच्चों के बीच जाकर केक काटकर , बच्चों को केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया। एक जरूरतमंद बच्ची को चैक सौंपकर उसकी आर्थिक सहायता भी की। 

जिला महामंत्री मुकेश विजय, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा,देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, राजेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश विजय, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, पार्षद सुरेन्द्र राठौड, आरती शाक्याल, संदीप नायक, राकेश पुटरा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा सहित मोर्चा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह हाडा, देहात महामंत्री ललित शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात युधिष्ठर खटाना, सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles