नई दिल्ली
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 नई भर्तियां करने का ऐलान किया है। ये भर्तियां बैंक की सामान्य बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने और तकनीकी क्षमता को बढ़ाने के लिए की जाएंगी। बैंक ने अपने डिजिटल चैनलों को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।
1,500 तकनीकी विशेषज्ञों की पहले ही हो चुकी है भर्ती- एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने जानकारी दी कि बैंक ने हाल ही में 1,500 टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की भर्ती की है। इनमें डेटा वैज्ञानिक, डेटा आर्किटेक्ट्स और नेटवर्क ऑपरेटर्स जैसी तकनीकी नौकरियों के लिए भर्तियां की गई हैं। शेट्टी ने कहा, हम अपने कर्मचारियों को तकनीकी और सामान्य बैकिंग दोनों पक्षों पर मजबूत कर रहे हैं। इस साल हमारी कुल भर्ती की
कर्मचारियों के कौशल विकास पर भी जोर शेट्टी ने यह भी बताया कि एसबीआई अपने मौजूदा कर्मचारियों को लगातार बदलती तकनीक और ग्राहकों की नई जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देता रहता है। उन्होंने कहा, हम सभी स्तरों पर अपने कर्मचारियों को नए कौशल सिखा रहे हैं, ताकि वे ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।




