Thursday, April 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पत्रकारिता सेवाओं के लिए लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल कॊ सम्मानित किया

पत्रकारिता सेवाओं के लिए लेखक और पत्रकार डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का रविवार को ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब द्वारा उम्मेद क्लब में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर, महासचिव अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संयुक्त सचिव चन्द्र प्रकाश चंदू ने डॉ. सिंघल की 45 वर्षीय पत्रकारिता सेवा के लिए शाल ओढ़ा कर, साफा पहना कर और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भंवर सिंह सोलंकी, राम स्वरूप जोशी और कमल सिंह गहलोत को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर संरक्षक पवन आहुजा, धीरज गुप्ता तेज, कय्यूम अली, के एल जैन, श्याम रोहिडा,

सुबोध जैन, कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश कश्यप, भंवर एस चारण, हिमांशु मित्तल, मनीष गौतम, लेखराज शर्मा, संजय वर्मा, शाकिर अली सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे। क्लब के सदस्य के. एल. जैन ने बताया कि डॉ. सिंघल पत्रकारों में लोकप्रिय रहे हैं और सभी को साथ लेकर चले हैं। आपने इतिहास विषय में एम.ए.,राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, पत्रकारिता एवं जन संचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा खुला विश्व विद्यालय कोटा से (राजपुताने में पुलिस प्रशासन 1857-1947) पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। राजस्थान सरकार के सूचना एवम् जनसंपर्क विभाग से अक्टूबर 2013 में संयुक निदेशक पद से सेवा निवृत हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles