68वीं जिला स्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग छात्र छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2024- 25 का शुभारंभ दिनांक सोमवार को प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उद्योग नगर कोटा द्वारा इमानुएल खेल मैदान रायपुरा में किया गया जिसमें प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि गोयल एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक मीणा प्रदेश महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा राजस्थान, श्री दीपक बंसीवाल श्री हरि ओम भदोरिया श्री महावीर शक्तावत एवं श्री चंद्र प्रकाश जोशी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा वर्ग की कुल 27 टीम में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 23 से लेकर 26 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का उत्साह वर्धन अशोक मीणा प्रदेश महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा राजस्थान व प्रधानाचार्य रश्मि गोयल द्वारा किया गया




