Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतेंदु समिति में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतेंदु समिति के सभागार में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज की काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमान नरेन्द्र जी शर्मा ने की व गोष्ठी का सफल संचालन श्रीमान आनंद जी हज़ारी ने किया, आज की काव्य गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि श्रीमान मोहन लाल जी सेन थे। आज की काव्य गोष्ठी श्रीमान बालू लाल जी वर्मा की सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुई, गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्य कारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज की काव्य गोष्ठी में श्रीमान नरेंद्र जी शर्मा, श्रीमान आनंद जी हजारी, श्रीमान मोहन लाल जी सेन, श्रीमान बालू लाल जी वर्मा, वेद प्रकाश “परकाश” श्रीमान गौरीशंकर जी जोशी,रुद्राक्ष, श्रीमान सुधीर जी यादव, श्रीमान नंदकिशोर जी शर्मा अनमाेल, श्रीमान ताराचंद जी तपस्वी राज उपस्थित रहे, सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles