# क्या होगा परिणाम
————-
क्या होगा परिणाम भाई,
जो होगा अच्छा होगा ।
उत्तम सोच रखो रे बंधु,
सब कुछ अच्छा ही होगा ।।
मजबूत इरादे रहें हमेशा,
क्या नहीं कुछ हो सकता ।
सकारात्मक भाव अगर हों,
प्यारे सब कुछ हो सकता ।।
बनो दास न वासना के,
वासना हो न कभी हावी ।
एक परिवर्तन ला दो ऐसा,
बनो करिश्मा एक भावी ।।
मन से जपो प्रभु का नाम,
फिर आँको उसका परिणाम ।
कर्म को आधार मान लो,
फल देगा उसका श्री राम ।।
# स्वरचित/मौलिक/सर्वाधिकार सुरक्षित
# बृजेन्द्र सिंह झाला”पुखराज”,
कोटा (राजस्थान)




