Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

  16 किलो नारियल के रेशे से निर्मित इको फ्रेंडली गणपति शोभायात्रा में रहे आकर्षण का केंद्र 

कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के संयोजन में गुरुधाम कॉलोनी रोटेदा सोगरिया रेलवे स्टेशन के पास मुख्यालय पर स्थापित 16 किलो नारियल के रेशे से निर्मित इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा को मंगलवार को शाम 5:00 बजे सूरजपोल गेट के पास से मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित किया संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी रावण सरकार ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संदेश देते हुए 10 हजार पंपलेट शोभायात्रा में वितरित किए गए। जिसमें जल संरक्षण का संदेश दिया गया

 

उन्होंने बताया कि जल प्रकृति की अनमोल संपदा है। जलीय जीवों की सुरक्षा होगी तो जल शुद्ध होगा। दूषित पेयजल समस्त बीमारियों का कारण है। गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने की परंपरा को प्राकृतिक संतुलन के साथ जोड़ते हुए जलीय जीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण की रक्षा करें। बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने का उत्तरदायित्व हम सभी का है। कर्मयोगी सेवा संस्थान जिला मुख्यालय पर स्थापित की गई साढ़े 3 फीट की इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा शहर की एकमात्र ऐसी प्रतिमा है। जिसे वर्ष 2021 से विसर्जित नहीं किया जाता। शोभायात्रा में सम्मिलित करते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए बाराद्वारी तक ले जाकर जल स्नान करवाने के पश्चात वापस मुख्यालय पर लाकर स्थापित किया जाता है। प्रतिमा वर्षभर पूजा अर्चना की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles