Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

GAD सर्किल पर चोरी के आरोप में 12 वर्षीय बालक का नंगा करके नचवाया, 6 आरोपी डिटेन

विनोद कुमार गौड़।

कोटा आरके पुरम थाना क्षेत्र के GAD सर्किल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे को नंगा करके कुछ युवक उसे जबरन डांस करवा रहे हैं। साथ ही जूते से पिटाई भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो नए कोटा के GAD सर्किल का है जहां कुछ लोगों ने 12 वर्षीय बालक को तार चुराते हुए पकड़ लिया। इसके बाद यूवकों ने 12वर्षीय बच्चे को निर्वस्त्र कर दिया और पूरा नंगा करके उसको देर रात तक नचवाते रहे। नाचने के दौरान युवक बीच बीच में जूते से उसकी पिटाई भी करते रहे और उससे ” मैं चोर हूं ” यह कहकर जुर्म कबूलवाते रहे। यूवकों ने खुद ही यह वीडियो बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद सूचना पुलिस तक पहुंची है। थानाधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि वीडियो बनाने वाले 6 यूवकों को डिटेन किया है पुलिस पूछताछ कर रही हैअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और वृताधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन में जांच शुरू की गई। थानाधिकारी अजीत बगडोलिया और महेन्द्र मारू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों क्षितीज उर्फ बिट्टू गुर्जर (24) ययाती उपाध्याय उर्फ गुनगुन (24) आशीष उपाध्याय उर्फ मिक्की (52) गौरव सेनी (21) संदीप सिंह उर्फ राहुल बन्नाश (30) और सुमित कुमार (24) को गिरफ्तार किया

क्या है,,GAD सर्किल का,,

का मामला।।

GAD सर्कल एक चौराहा है जिस पर की कुछ राजनीतिक और दबंग टाइप के लोग यहां पर मेला भरवा रहे हैं।। रसीद काट रहे हैं बिजली पानी किराए की अवैध वसूली भी कर रहे हैं ।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण दो दिन पहले भी मारपीट के मामले  में देखने को आया था *राजस्थान पत्रिका के मेगा ट्रेड फेयर की पुरानी पर्चियां से यहां पर पार्किंग करवाई जा रही है* वहीं कल रात तो बच्चे के साथ में हुई घटना ने यह साबित कर दिया है कि यहां पर जो भी गणेश चतुर्थी के बाद से लगाया गया मेला, भरवारा जा रहा है वह पूरी तरह से दबंग लोगो द्वारा ही भरवाया जा रहा है।।।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles