बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उनके आत्महत्या करने के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बांद्रा इलाके में स्थित अल्मेडा पार्क बिल्डिंग से अभिनेत्री मलायका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह 9 बजे 7वीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या करली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।अनिल अरोड़ा के निधन की खबर मिलने मलायका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान उनके घर पहुंचे हैं। पिता की मौत से एक रात पहले मलाइका अरोड़ा पुणे में एक इवेंट का हिस्सा बनने गई थीं।मलाइका के पिता की मौत की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है, फैंस को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि मलाइका अब अपने पिता से कभी नहीं मिल पाएंगी।





