Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बज़्म ए रोशन द्वारा कवयित्री आशा रानी ‘आसु’ को सम्मानित किया गया

न्यू सराफ़ा मार्केट में बज़्मे रोशन की जानिब से एक मासिक नशिस्त का आयोजन किया गया, यह नशिस्त उस्ताद जनाब इस्हाक मोहम्मद रोशन कोटवी साहब की याद में रखी गई। इस नशिस्त मे गांव सुनेल, जिला झालावाड़ निवासी श्रीमती आशा रानी आशु (जैन) को बज़्म ए रोशन के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस नशिस्त के मुख्य अतिथी महेन्द्र जी नेह थे तथा विशिष्ट अतिथि अजमेर से पधारे, रोशन कोटवी साहब के छोटे भाई अज़ीज़ तनवीर साहब थे इस नशिस्त का सफल संचालन जनाब ज़हीर अतहर उज्जेनी साहब ने किया। इस नशिस्त में वेद प्रकाश “परकाश ” जनाब वाजिद अली वाजिद, व उनके शिष्य हैदर अली व अन्य कईयों ने उस्ताद रोशन साहब व श्रीमती आशा रानी आशु के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस नशिस्त में वेद प्रकाश “परकाश”  मीडिया प्रभारी मयूर सोनी,  वाजिद अली वाजिद,  ज्ञान  ग़ंभीर,  विनोद कुमार जैन, ज़हीर अतहर साहब, हैदर अली,  नवीन जी गौतम, सीमा तबस्सुम,  नंदकिशोर जी शर्मा अनमोल, मुस्तकीम, मोहम्द यूनूस, अज़ीज़ तनवीर साहब,  मयंक सोनी बाराॅं,  अब्दुल हमीद हैराॅं केथूनी , महेन्द्र जी नेह,  बालू लाल वर्मा, व आशारानी आशु (जैन) उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के बाद काव्य गोष्ठी भी की गई जिसमें सभी ने अपने-अपने बेहतरीन कलाम पेश किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles