*पांचवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
कोटा /वर्तमान समय में रक्त की कमी को देखते हुए लक्ष्य कॉमर्स क्लासेज दा्रा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर संयोजक नीलेश जैन एवं अरुण सिंघल ने बताया की कुल 77 यूनिट रक्तदान हुआ,रक्त संग्रहण अग्रवाल ब्लड बैंक द्वारा किया गया।,रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला पधारे,उन्होंने समस्त रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से सुरेंद्र अग्रवाल,अंकित प्रजापति,नरेश दाधीच,राजेश अग्रवाल,जितेंद्र सुमन,पवन क्ष्ंगी,लोकेश जैन,जयप्रकाश तुसिया,कपिल,चित्रांश जैन,नितेश,लोकेन्द्र सिंह,राहुल,गगन,राजकुमार,दीपांशु मेवाड़ा,राहुल वर्मा,विष्णु वर्मा,करण इत्यादि उपस्थित रहे।





