Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

6 जुलाई को कोटा आएंगे स्पीकर बिरला, कोटा-बूंदी में होगा भव्य स्वागत

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 6 जुलाई को कोटा आएंगे। सांसद बिरला के दोबारा लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी में भव्य स्वागत सम्मान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला जयपुर से सड़क मार्ग से होते हुए पहले बून्दी व फिर कोटा आएंगे। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि दूसरी बार लोक सभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज उनसे जुडा हर व्यक्ति अपने हृदय में हर्ष और गर्व की अनुभूति कर रहा है। स्पीकर बिरला ने कोटा-बूंदी के लोगों को सदैव अपने परिवार का ही सदस्य माना है। कोटा-बूंदी के लोगों से स्नेह और प्रेम का उनका यह रिश्ता लगभग चार दशक पुराना है। अब कोटा की जनता भी अपने बेटे के स्वागत के लिए तैयार है। शनिवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व विधायक संदीप शर्मा व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक विभिन्न समाजों, संस्थाओं व प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना व स्वागत के रूट को लेकर सभी से सुझाव मांगे गए।

 

विकास के नए आयाम स्थापित होंगे : नागर

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि आज केवल हाड़ौती ही नहीं बल्कि समूचे राजस्थान में हर्ष का माहौल है। बीते 5 सालों में सरकार नहीं होते हुए भी बिरला ने राजस्थान के विकास में योगदान दिया, कोरोना महामारी में राजस्थान के लोगों के लिए जो प्रयास किए वो भूलाया नहीं जा सकता। नागर ने कहा कि बार हमारे लिए दोहरी खुशी का विषय है क्योंकि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। ये कार्यकाल कोटा-बून्दी के विकास का स्वर्णिम काल होगा। स्पीकर बिरला के मार्गदर्शन में हम हाड़ौती के विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। 

 

मेरे लिए गर्व का क्षण : शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे नेता ने इस धरती का गौरव देश-दुनिया में बढ़ाया है। कोटा दक्षिण विधायक ने उनसे जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि जब ओम बिरला युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बन कर कोटा आए थे तो हमने उनका भव्य स्वागत किया था और जब हम उनका स्वागत करने जा रहे हैं तो मुझे गर्व की अनुभूति होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कोटा की जनता को सम्मान दिया है। इस दौरान पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, पं गोविंद शर्मा, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, व्यापार संघ अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी, विशाल शर्मा, रितेश चित्तौड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles