Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी: जागरण के दौरान गाड़ी का गेट तोड़ने का आरोप, थाने में शिकायत

बूंदी। गेंडोली खुर्द थाना क्षेत्र के जयस्थल गांव में महादेव जी के स्थान पर 29 अगस्त की रात आयोजित जागरण के दौरान गाड़ी का गेट क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।

पंचायती राज संगठन, राजस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा प्रभारी महावीर सेन के अनुसार उनकी गाड़ी जागरण स्थल के पास खड़ी थी। आरोप है कि रात के समय तोलाराम गुर्जर द्वारा गाड़ी के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना को लेकर महावीर सेन की ओर से गेंडोली खुर्द थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल गाड़ी का गेट किस परिस्थिति में क्षतिग्रस्त हुआ और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles