Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी: जयस्थल में महादेव मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज का विशाल जागरण आयोजित

महावीर सेन की जयस्थल से विशेष रिपोर्ट✍️

बूंदी। जयस्थल गांव में महादेव जी के पवित्र स्थान पर ग्रामवासियों की ओर से श्री वीर तेजाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं। गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसी कामना को लेकर जागरण का आयोजन किया गया।

जागरण के दौरान प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजनों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा प्रभारी बूंदी महावीर सेन सहित फोकर लाल गोचर, लेखराज बैरवा, गणेश राम मीणा, पप्पू लाल सैनी, कजोड़ लाल नागर, जमना शंकर नेकाड़ी, चंद्रप्रकाश योगी, राकेश गोचर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन को गांव की आस्था, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles