सीसवाली/मांगरोल। सीसवाली-मांगरोल मार्ग पर मुंडला गांव के पास रविवार को बोलेरो और टाटा टियागो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा टियागो में सवार बच्चों और महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सीसवाली ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, सीसवाली निवासी पत्रकार गिरिराज सोनी अपने भतीजे विजय सोनी के साथ टाटा टियागो कार RJ20 CK 5346 से राखी बंधवाने के लिए बारां जा रहे थे। इसी दौरान मुंडला गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो RJ28 UA 2938 से उनकी कार की टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक महेंद्र कुमार मीणा द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, नशे में वाहन चलाने और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।
हादसे के समय टाटा टियागो में बच्चों और वर्षा भी सवार थीं, जिन्हें टक्कर के बाद अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीसवाली पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही सीसवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





