Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम स्वराज पर हाड़ौती किसान यूनियन का सम्मेलन, शाहबाद जंगल बचाने की अपील 

खेती किसानी को नष्ट करने की नीतियां चल रही है – जालान

कोटा,30 अगस्त। राष्ट्रीय किसान समन्वय समूह एवं हाडोती किसान यूनियन के ग्राम स्वराज एवं स्थानीय किसानों की सिंचाई जल, केशवराव शुगर मिल, आगामी पंचायत चुनाव आदि विषयों पर आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने मौजूदा समय में खेती और किसानी को नष्ट करने की नीतियों के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को कोसा

रविवार को यहां गुमानपुरा में गुजराती समाज भवन में आयोजित किसान सम्मेलन में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष अलीगढ़ के अनिल जालान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से खेती और किसी का अस्तित्व खतरे में है। देश में किसानों के नाम से सरकारें चुनी जाती है लेकिन किसानों के पक्ष में कोई नीति नहीं है। किसानों को फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिलता खेती की जमीनों को अधिग्रहित किया जा रहा है उन्होंने आवाह्न किया कि किसानों को सरकारों के भरोसे रहते हुए स्वयं को संगठित कर आवाज बुलंद करनी होगी। इस अवसर पर हरियाणा के किसान नेता डीके शर्मा ने कहा कि पंचायत उनको भ्रष्टाचार का अड्डा न बनने दे किसान स्वयं को कमजोर ना समझे और इस सम्मेलन में हुए विषयों को जनता तक पहुंचा ग्रामसभाओं को मजबूत बनाएं। भोपाल से आए इरफान जाफरी ने कहा कि बुक की किसानों को यह समझना होगा कि सरकार में नीतियां वोट देने वाले नहीं बनते नोट देने वाले बनाते हैं आज हालात यह है कि किसानों की जमीन बिक रही है। निवेशक जमीनों को खरीद रहे हैं। नित नए कानून बना कर किसानों व खेती को कारपोरेट जगत के हवाले किया जा रहा है।

सम्मेलन के अध्यक्षता करते हुए नोएडा के सुनील फौजी ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी कानून के कारण खेती और किसी पर भयंकर संकट है जब किसानों से जमीन में चीनी जा रही है तो फिर खेती का विकास कैसे हो सकता है उन्होंने जमीन अधिग्रहण कानून की जो जानकारी विभिन्न उपलब्ध कराई कहा कि किसानों को जागरूक करना होगा और खेती की जमीन को बचाना होगा। हाडोती किसान यूनियन के अध्यक्ष दशरथ कुमार ने कहा कि किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा ने किसानों के हित में आने को काम किया और आज उनकी पुण्यतिथि पर किसान समस्याओं को लेकर जो मंथन हुआ है उसे एक नया रास्ता निकलता है। गायत्री परिवार के पूर्व ट्रस्टी जीडी पटेल ने किसानों से अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर किसान हितों के लिए संघर्ष का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने किसान नेता स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा,यूनियन के नेता रहे यशवंत चौधरी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्राम स्वराज पर महात्मा गांधी के चिंतन को स्पष्ट किया और शाहबाद में जंगल बचाने पर जोर दिया।

यूनियन के नेता गिरिराज गौतम ने केशवराय पाटन शुगर मिल को चालू करने के लिए किसान आंदोलन की चर्चा की और सरकार को चेतावनी दी कि समय रहते किसानों की मांगों को माना जाए अन्यथा आगामी पंचायत चुनाव में किसान प्रतिनिधियों को चुनाव के मैदान में उतारा जाएगा। बूंदी के पर्यावरणविद् विट्ठल सनाढ्य ने शुगर मिल को चालू करने एवं किसान हितों पर संघर्ष में योगदान देने की बात कही उन्होंने किसानों से गोपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। हाडोती किस्सा किसान यूनियन के नेता कुंदन चीता ने बुक किसान समस्याओं पर सरकार को गिरते हुए कहा की समस्याओं को हल करने में सरकार गंभीर नहीं है और आज पर्यावरण की विनाश से खेती को भयंकर संकट हो रहा है जिससे सरकार अनभिज्ञ है। जैविक खेती के प्रेरक किसान नेता युधिष्ठिर चानसी ने ग्राम स्वराज पर गीत प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण का महत्व समझाया। इस अवसर पर हम लोग संस्था के डा .सुधीर गुप्ता ने मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की बसावट तथा शाहबाद जंगल को बचाने का आह्वान किया बारां के किसान नेता पवन यादव ,कृष्ण कुमार शर्मा धनवां ,चौथमल नागर, बद्रीलाल बैरागी,भंवर लाल चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय युवा समूह के जगदीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में चम्बल एल उपयोग कर्ता समिति के अध्यक्ष सुनील गालव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles