Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्तदान कर मनाई दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

कोटा। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने सभी अतिथियों का तिलक एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मात्र सात वर्ष की आयु में कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रियार्थ माहेश्वरी रहे। इसके साथ ही आयरनमैन, बीसीसीआई कोच, बॉक्सिंग कोच, क्रिकेट कोच, शूटर, हॉकी खिलाड़ी सहित विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक एवं अन्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर नरेश बुंदेल, कोटा विश्वविद्यालय की हेड ऑफ डिपार्टमेंट टूरिज्म अनुकृति शर्मा, डॉ. प्रियंक जैन, बीसीसीआई कोच कुनाल सिंह लोढ़ा, अशोक एवं आशीष जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कोटा संभाग प्रभारी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ के रूप में सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है तथा खेल प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की दिशा में प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं रक्तदाताओं को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन ने आध्यात्मिकता, मानव सेवा और खेल भावना का सुंदर संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles