Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व पार्षद जगदीश सिंह मोहिल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रेस रिपोर्टर: रामावतार राठौर✍️

कोटा। कोटा भाजपा प्रवक्ता, जिला संयोजक, दक्षिण/छावनी क्षेत्र के पूर्व पार्षद, समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री जगदीश सिंह मोहिल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

जगदीश सिंह मोहिल जी एक सरल स्वभाव, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और देश सेवा में समर्पित किया है। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , विधायक कल्पना देवी , उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला , भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता व्यास, छावनी मंडल महामंत्री जयेन्द्र सिंह सोलंकी व हेमंत गोलारिया, मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला संचालक भानु प्रताप, गुरुजी नाथू लाल पहलवान, मंडल प्रतिनिधि भूपेंद्र भाया, जिला युवा प्रमुख पुनीत चतुर्वेदी, पंकज प्रजापति, बूथ अध्यक्ष दीपमाला पंवार, जिला प्रवक्ता प्रणय दुबे, शहर जिला मंत्री प्रदीप राठौर और रोहित चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अंत में  जगदीश सिंह मोहिल ने सभी स्नेहीजनों का आभार जताया।

प्रेस रिपोर्टर: रामावतार राठौर

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles