Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान और मध्य प्रदेश सीमा पर जंगल से 978.820 किलो डोडा चूरा बरामद, जयपुर में मैक्सिको से आए पार्सल से 7.71 ग्राम LSD जब्त

कोटा/जयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 979 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, 7.71 ग्राम LSD तथा एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

पहली कार्रवाई में CBN चित्तौड़गढ़ सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से मारवाड़ क्षेत्र की ओर एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने 18 जुलाई की देर रात राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर सिंगोली-डिकेन रोड पर निगरानी की। कई घंटे इंतजार के बाद वाहन नहीं आने पर आसपास के जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील के डिकेन गांव के पास झाड़ियों में एक कच्चे रास्ते पर बोलेरो पिकअप लावारिस हालत में मिली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 48 बोरों में भरा 978.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में CBN जयपुर को सूचना मिली कि मैक्सिको से आए एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में मादक पदार्थ हो सकता है। 18 जुलाई को एफपीओ (Foreign Post Office) जयपुर में पार्सल की जांच के दौरान 5 LSD ब्लॉटर शीट बरामद हुईं, जिनमें कुल 500 LSD ब्लॉट्स थे। इनका कुल वजन 7.71 ग्राम पाया गया। बरामद LSD को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

CBN ने बताया कि दोनों कार्रवाई अधिकारियों की सतर्कता, कड़ी मेहनत और प्रभावी खुफिया तंत्र का परिणाम हैं। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ब्यूरो का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल्स का पूरी तरह सफाया करना है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles