Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेठ ब्रजमोहन विजय की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान एवं पौधारोपण का आयोजन

मांगरोल/कोटा। समाजसेवी एवं भामाशाह स्वर्गीय सेठ ब्रजमोहन विजय की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बृजमोहन विजय राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय की लाइब्रेरी को अपनी कृतियों का सेट भेंट करते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी गण्य मान मंचासीन अतिधि आयोजक पीयूष विजय साथ में

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मिशन हरियाली मांगरोल के संचालक, स्वच्छता मिशन मांगरोल के ब्रांड एंबेसडर तथा वृक्ष मित्र एवं राष्ट्रीय कवि डॉ. जगदीश निराला का भी उनके पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि नरेश सिकरवार, अब्दुल मजीद कमांडो, हरगोविंद जैन तथा भामाशाह परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता पीयूष विजय ने डॉ. जगदीश निराला को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्वर्गीय सेठ ब्रजमोहन विजय की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. जगदीश निराला ने विद्यालय के पुस्तकालय को अपनी कृतियां “रूपाळी म्हारी मांगरोळ” तथा हिंदी गीत, ग़ज़ल एवं कविताओं का संग्रह विद्यालय के प्राचार्य विनोद जैन को भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. निराला ने श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों के सार पर आधारित अपना सुमधुर गीत भी प्रस्तुत किया। गीत के माध्यम से उन्होंने गीता के संदेश को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा और भाव-विभोर होकर सुना।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवा, रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्राएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles