Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: बाल संप्रेषण गृह में घुसा 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा, समय रहते टला बड़ा हादसा

कोटा। शहर के नयागांव स्थित रावतभाटा रोड पर बने बाल संप्रेषण गृह में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 5 फीट लंबा जहरीला ब्लैक कोबरा किचन परिसर में घुस आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और बाल अपचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत केयरटेकर और सुरक्षा गार्ड को सूचना दी, जिसके बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया।

गोविंद शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर ब्लैक कोबरा किचन के पास दीवार की ओट में छिपा हुआ मिला। काफी सावधानी और सतर्कता के साथ सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर कोबरा को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

बाल संप्रेषण गृह में कई नाबालिग बाल अपचारी रहते हैं। ऐसे में यदि जहरीला कोबरा बच्चों के कमरों तक पहुंच जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित खतरा टल गया।

रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की कि यदि घर, संस्थान या आसपास कहीं भी सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित वन्यजीव रेस्क्यू टीम को दें, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles