Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उदयपुर रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई: 40.730 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

भारत सिंह चौहान

उदयपुर। “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

सीबीएन, उदयपुर को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दो से तीन व्यक्ति राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन, उदयपुर से ट्रेन के जरिए मुंबई अवैध डोडा चूरा ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने 17 जुलाई की शाम से ही रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी शुरू कर दी।

निगरानी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होने पर अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका, लेकिन तीनों भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगे। सीबीएन टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर तलाशी लेना उचित नहीं समझा गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को उनके सामान सहित सीबीएन कार्यालय, उदयपुर लाया गया।

कार्यालय में तीनों ट्रॉली बैगों की तलाशी के दौरान कुल 40.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीएन अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत अपनाई गई जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) नीति का हिस्सा है। ब्यूरो का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल्स का पूरी तरह सफाया करना है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles