Saturday, July 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भगत जी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 

कोटा। श्री चतुर्भुज भगत जी सेवाश्रम, भदाना के उत्तराधिकारी, युधिष्ठिर चानसी ने बताया कि ब्रह्मलीन चतुर्भुज भगत जी महाराज की 9वीं पुण्य तिथि पर चांनसी फार्म, श्री चतुर्भुज भगत जी सेवाश्रम, भदाना पर गत दिवस छायादार एवं छायादार पौध वितरण, पौधा रोपणपण और स्वास्थय जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 85 लोगों की शुगर व बीपी जांच कर परामर्श दिया गया। रात्री में संतों के सानिध्य में भजन कीर्तन कर जागरण किया गया। शिविर में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थय जागरूकता का संदेश दिया गया और पौधों के औषधीय गुण बताए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए

कार्यक्रम संयोजकराम कृष्ण शिक्षण संस्थान कोटा के सचिव एवं पूर्व पार्षद युधिष्ठिर चानसी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डा राकेश सिंह, श्री स्वामी गोकुल दास अलख स्थान

डूमाडा अजमेर के पीठाधीश स्वामी रमेशदास महाराज, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता,जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल , आत्मा परियोजना कृषि विभाग कोटा की निदेशक श्री मति रुचि वर्मा,जन शिक्षण संस्थान निदेशक के मुकेश राठौर , जिला प्रोढ शिक्षण समिति के अध्यक्ष आर पी गुप्ता, एम के प्रताप,डा संजय धाकड़,चम्बल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।श्री कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम के संचालक यज्ञदत्त हाडा ने संचालन किया। चिकित्सा जांच शिविर में डा प्रवीण कुमार व उनकी टीम तथा रोटरी क्लब की रोशनी मिश्रा, नेमीचंद शर्मा ने सेवाएं दी। पूर्व पार्षद, जिला परिषद सदस्य एडवोकेट मायाराम ,रामस्वरूप ऋषि, कृषक मित्र गिर्राज शर्मा, अर्चना राजावत, अरुण भार्गव, पंकज शर्मा, ओम प्रकाश सुमन, हरिवल्लभ मेघवाल ,जार अध्यक्ष समाज सेवी संस्थाओं राम कृष्ण शिक्षण संस्थान कोटा, न्यू नवदीप संस्थान कोटा, चंबल संसद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोटा, पीएचसी, नगर निगम कोटा, जनशिक्षण संस्थान कोटा, जल बिरादरी कोटा, कशिश एनजीओ,भदाना के प्रतिनिधियों आदि ने संबोधन दिया। ग्रामीण महिलाओं को एवं पर्यावरण प्रेमी को सब्जियों के बीज और पौधे वितरित किये, कार्यक्रम को माटी की ललकार चैनल के संपादक खूब चंद भारती ने लाइव किया !

कार्यक्रम मेंश्री मति मेहताब देवी,जुगल किशोर, घनश्याम, युधिष्ठिर ,लक्ष्मीनारायण, कुलदीप, रामेश्वरी, ओमा, रीना, बजरंगी बाई, कस्तूरी बाई, सभी परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई, कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा के प्रधान संचालक/संरक्षक/गुरुदेव यज्ञदत्त हाड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सभा का संचालन किया और श्री चतुर्भुज भगत जी सेवाश्रम भदाना के उत्तराधिकारी युधिष्ठिर चानसी का गायत्री परिवार बोरखेड़ा एवं अन्य संस्थाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया चानसी परिवार ने अतिथियों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles