Sunday, July 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के एक-एक अतिरिक्त फेरे को मंजूरी, कोटा मंडल होकर करेगी संचालन

-फाइल फोटो

हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के एक-एक अतिरिक्त फेरे को मंजूरी, कोटा मंडल होकर करेगी संचालन

कोटा। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 04725/04726) के परिचालन अवधि में एक-एक अतिरिक्त फेरे की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के सवाई माधोपुर एवं कोटा स्टेशन सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी सं. 04725 हिसार–खड़की (पुणे) स्पेशल के परिचालन को 19 जुलाई 2026 (रविवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है।

इसी प्रकार, वापसी दिशा में गाड़ी सं. 04726 खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल के परिचालन को 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाया गया है।

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में सवाई माधोपुर तथा कोटा जंक्शन सहित मार्ग के सभी निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर पूर्ववत ठहराव करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के समय, ठहराव एवं परिचालन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस (NTES) मोबाइल ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles