कोटा।स्थानीय अकलंक कॉलेज द्वारा मरयम अबाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया के सहयोग से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “शेयर्ड-26” (साइंस, ह्यूमैनिटीज, एप्लाइड रिसर्च एंड इंजीनियरिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट) का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में भारत सहित नाइजीरिया, बांग्लादेश, जॉर्डन, इराक, यूएसए और यूके सहित कई देशों के 200 से अधिक शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के, सचिव अनिमेष जैन पूर्व अध्यक्ष *विकास अजमेरा कोषाध्यक्ष कपिल जैन एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में कुलपति डॉ. सारस्वत ने अपने उद्बोधन से शोधार्थियों को प्रेरित किया। वहीं, सहयोगी संस्था मरयम अबाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इसरार ने स्वागत भाषण देकर सभी का अभिनंदन किया।
ऑनलाइन- ऑफलाइन जुड़े वैश्विक मुख्य वक्ता
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में यू.के. से प्रोफेसर डॉ. अर्शी नईम और यू.एस.ए. से इस्माइल आदरमोला अब्दुल अजीज ने देश-विदेश के शोधार्थियों और शिक्षाविदों को संबोधित किया
कॉन्फ्रेंस समन्वयक डॉ. ललित कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिनों में कुल 160 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा 40 पोस्टर प्रस्तुतियों का भी मूल्यांकन किया गया, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को ‘बेस्ट पोस्टर अवार्ड’ से नवाजा गया।
तकनीकी सत्रों में हुआ मंथन
प्रथम दिन: आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज और कंप्यूटर विज्ञान के तकनीकी सत्र को डॉ. रानिया लैम्पों, प्रो. रंजन महेश्वरी, डॉ. दिव्या हिरेन, प्रो. आबिद हुसैन, डॉ. अमित शर्मा ने संबोधित किया।
द्वितीय दिन: विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान और कृषि विज्ञान के तकनीकी सत्र को ओमान के डॉ. इमरान लतीफ कुरैशी, प्रो. विजय देवड़ा, डॉ. अहमद जावेद, डॉ. नूर आलम, प्रो. ममता तिवारी* ने संबोधित किया।
सभी शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन संबंधित सेशन चेयर द्वारा किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविद हुए सम्मानित
कॉन्फ्रेंस के दौरान माननीय कुलपति द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षाविदों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया:
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रो. डॉ. दीपक पंचौली
यंग रिसर्चर अवॉर्ड डॉ. सीमा शर्मा
यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड | राघव मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद डॉ. रुचि जैन
बेस्ट ऑथर अवॉर्ड डॉ. नमिता गोस्वामी
विजनरी एड्यू लीडर अवॉर्ड डॉ. दीपा स्वामी
टीचिंग एक्सीलेन्स अवॉर्ड डॉ. मुक्ति पाराशर
नवाचारों पर चर्चा के लिए मिला साझा मंच
अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के सचिव अनिमेष जैन और कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य विभिन्न उभरते रुझानों और नवाचारों पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि सतत विकास (Sustainable Development) के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
अंत में कॉन्फ्रेंस की के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ दिव्या दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।






