Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनातन धर्म अखाड़ा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, अखाड़ों के संरक्षण और विकास के लिए लिए गए अहम निर्णय

-रामावतार राठौर

कोटा। सनातन धर्म अखाड़ा समिति, कोटा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक समिति अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के अखाड़ों के संरक्षण, विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोटा शहर के सभी अखाड़ों का इतिहास, स्थापना वर्ष, गुरु-महंत, संचालक, सदस्यों की संख्या, गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण संकलित कर उनकी स्थायी बायोग्राफी (अभिलेख) तैयार की जाएगी। साथ ही प्रत्येक अखाड़े के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

समिति ने विधायक एवं सांसद निधि से अखाड़ों की व्यायामशालाओं के विकास, मरम्मत तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति दिलाने का भी निर्णय लिया। इसके अलावा सभी अखाड़ों को व्यायाम एवं शस्त्र प्रशिक्षण से संबंधित उपकरण, गदा, मुकद्दर एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सहयोग लेने का निर्णय किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि श्री अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अखाड़ों के आवश्यक लाइसेंस समिति के माध्यम से समन्वित रूप से प्रस्तावित किए जाएंगे। साथ ही पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से शोभायात्रा में भाग लेने वाले सभी अखाड़ों को लाइसेंस दिलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

समिति ने अपने लिए स्थायी कार्यालय तथा प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं अन्य आयोजनों के लिए स्थायी प्रबंधन स्थल उपलब्ध कराने के प्रयास करने का भी निर्णय लिया। वर्षभर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के सफल संचालन के लिए संपर्क एवं समन्वय टोली का गठन किया जाएगा, जिससे सभी अखाड़ों के बीच नियमित संवाद और संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

बैठक के दौरान सनातन धर्म अखाड़ा समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

संरक्षक मंडल: बाबा शैलेन्द्र भार्गव, बालकृष्ण बरथुनिया, नाथूलाल पहलवान, राधावल्लभ शर्मा, सुखदेव सिंह, अश्विन मलेठी, हुकुमचंद कश्यप, रमेश जोशी, जगदीश सुमन, अमरलाल चित्तौड़ा एवं गोविंद शर्मा।

पदाधिकारी:

अध्यक्ष: भंवर सिंह पंवार

महामंत्री: कमल नामा

कोषाध्यक्ष: अमर सिंह

उपाध्यक्ष: देवानंद, बजरंग लाल सुमन, रविन्द्र सोनी, महावीर राठौर, शमशेर परनामी, संतोष सुमन, दिनेश संगत एवं गिर्राज गुप्ता।

सहमंत्री: गजानंद जैन, विष्णु गोस्वामी, मधुसूदन एवं राजकुमार सिंह।

कार्यकारिणी सदस्य: योगेन्द्र गुप्ता, राजकुमार सिंह, वीरेन्द्र नायक, सुरेश बैरवा, अनूप कुमार, राजनारायण श्रीवास्तव, जगदीश सुमन, सुरेश सुमन, नरेंद्र तूसिया, हरिओम कोली, सत्यनारायण सैन, पवन नायक, गायत्री सुमन, मनोज सुमन, सोनू महावर, दीपमाला, भवानीशंकर एवं भगवानदास सफेला।

बैठक के अंत में अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने कहा कि समिति का उद्देश्य कोटा के सभी अखाड़ों को एक मंच पर लाकर उनकी गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और व्यायाम विद्या का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समर्पण, अनुशासन और सामूहिक भावना के साथ कार्य करते हुए सनातन धर्म अखाड़ा समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles