Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नव नियुक्त थाना प्रभारी चेतन शर्मा का एक्शन: घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा। कोटा शहर पुलिस ने नव नियुक्त किशोरपुरा थाना प्रभारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल कर दी थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी प्रथम मनीष शर्मा के निर्देशन में किशोरपुरा थाना प्रभारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

देर रात घर में घुसकर किया था हमला

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को दिलीप वाधवानी ने किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बहन रानी, जो सीएडी सर्किल स्थित गौशाला परिसर में रहती हैं, पर पुरानी रंजिश के चलते देर रात करीब 2:30 बजे 5-6 बदमाशों ने घर का गेट तोड़कर हमला कर दिया।

आरोपियों ने धारदार हथियारों से महिला के सिर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में उसकी एक आंख भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया।

तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी जय रोहिड़ा (30) एवं टिंकू रोहिड़ा (33) निवासी सीएडी सर्किल, गौशाला, किशोरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को 13 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चेतन शर्मा, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह एवं मोनू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles