Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरी सेवा शिविर में लीज मुक्ति, नामांतरण और भवन मानचित्र प्रकरणों के निस्तारण को मिली गति

कोटा।कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को विभिन्न श्रेणियों के 72 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा प्राधिकरण को 30.22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज के शिविर में 24 फ्री होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिससे आवंटियों को लीज संबंधी प्रक्रियाओं में राहत मिली। इसके अलावा 20 भवन मानचित्र प्रकरणों तथा 23 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही 4 भूखण्ड पुनर्गठन प्रकरणों तथा 1 भू-उपयोग परिवर्तन प्रकरण का भी समाधान किया गया।

कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से भूमि एवं संपत्ति से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। KDA सचिव  मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे प्रकरणों के समाधान में तेजी आई है।

शिविर के दौरान शहर की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य भी किए गए। इस क्रम में 500 वर्गमीटर सीसी सड़क मरम्मत कार्य, 60 रनिंग मीटर नाला-नाली सुधार कार्य तथा 300 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्कों में सुधार कार्य किए गए। इसके अलावा शहर में 500 पौधारोपण भी किए गए।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने कोटावासियों से अपील की है कि वे 15 जुलाई तक आयोजित शहरी सेवा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण करवाएं।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles