Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की सरकारी भूमि पर लगाया स्वामित्व बोर्ड, सड़क सीमा से हटाए अस्थायी अतिक्रमण

केडीए की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की सरकारी भूमि पर लगाया स्वामित्व बोर्ड, सड़क सीमा से हटाए अस्थायी अतिक्रमण

कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण  बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को ग्राम सकतपुरा स्थित खसरा नंबर 227, पंचवटी कॉलोनी (खाता नगर विकास न्यास, कोटा) की सरकारी भूमि पर कार्रवाई करते हुए कोटा विकास प्राधिकरण का स्वामित्व बोर्ड लगाया गया। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही नेवा पैलेस के सामने सड़क सीमा में लगाए गए अस्थायी ढांचों (बोड़ियों) को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह अभियान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला।

प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, हरिश्चन्द्र प्रजापति, पटवारी अमित कुमार, रामनिवास मेघवाल तथा प्राधिकरण का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। कोटा विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles