Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

18 साल की उम्र में महामंत्री, सेवा और नेतृत्व की नई पहचान बने निखिल राठौर

राठौर तेली समाज में युवा शक्ति की मिसाल, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को दे रहे नई दिशा

प्रेस रिपोर्टर:  रामावतार राठौर

कोटा। राठौर तेली समाज में युवा नेतृत्व की सशक्त पहचान बन चुके निखिल राठौर आज समाज के सबसे कम उम्र के सक्रिय पदाधिकारियों में शामिल हैं। मात्र 18 वर्ष की आयु में वे राठौर तेली समाज, छावनी के महामंत्री का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। कम उम्र में उनकी सेवा भावना, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा है।

 

निखिल राठौर ने महज 15 वर्ष की आयु में श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर (राठौर तेली समाज, छावनी) से जुड़कर समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। उनकी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें समाज में विशेष सम्मान और पहचान मिली।

 

उनकी पहल पर राठौर तेली समाज छावनी के तत्वावधान में प्रथम विशाल कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छावनी महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन को समाजजनों का भरपूर समर्थन मिला। लगातार बढ़ते उत्साह को देखते हुए आगामी अगस्त माह में चतुर्थ विशाल एवं भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन भी प्रस्तावित है।

 

निखिल राठौर ने महाशिवरात्रि महोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से मंदिर में नियमित धार्मिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है और आज यह मंदिर कोटा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। साथ ही यह राठौर तेली समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि निखिल राठौर की कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण भाव उन्हें एक कर्मठ एवं जिम्मेदार युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित करता है। सभी को विश्वास है कि वे भविष्य में भी राठौर तेली समाज के संगठन, उत्थान और धार्मिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles