Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंस्टाग्राम से खरीदे जाली नोट, कोटा में खपाने आया युवक गिरफ्तार

कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बपावरकलां थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक युवक को 59 हजार 300 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 और 100 रुपये के कुल 308 नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा एवं डीएसपी सांगोद नरेन्द्र जैन के निर्देशन में एसआई रामप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छबड़ा रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास एक संदिग्ध युवक मध्यप्रदेश नंबर की मोटरसाइकिल और बैग के साथ घूम रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 59,300 रुपये के जाली नोट बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद कुशवाह (38) निवासी पिपरोदा खुर्द, थाना गुना कैंट, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचित बने रवि नामक युवक से 20 हजार रुपये देकर ये नकली नोट खरीदे थे। उसका उद्देश्य इन नोटों को कोटा और आसपास के क्षेत्रों की दुकानों पर चलाकर अवैध लाभ कमाना था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी जाली नोट जब्त कर लिए हैं। मामले में विस्तृत जांच जारी है। साथ ही इंस्टाग्राम के माध्यम से जाली नोटों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति या नकली नोटों से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles