Monday, July 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा :श्री भारतेन्दु समिति में बही काव्य रसधार, साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न

कोटा। लगभग एक शताब्दी से निरंतर आयोजित हो रही श्री भारतेन्दु समिति की साप्ताहिक काव्य गोष्ठियों की श्रृंखला में रविवार को समिति के सभागार में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर जनाब सलीम रोबिन ने की, जबकि संचालन गौरीशंकर सौनगरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामदयाल मेहरा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया।

काव्य गोष्ठी में मोहनलाल सेन, ताराचंद तपस्वी राज, चाचोरिनी से पधारे हज़ारीलाल, वेदप्रकाश ‘परकाश’, विनोद कुमार जैन, एम.एल. जैन, जनाब रफ़ीकुर्रहमान तथा जनाब इमरोज़ सिकंदराबादी सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी गोष्ठी साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के वातावरण से सराबोर रही। सभी कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles