Monday, July 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, 6 घायल, 2 कोटा रेफर

कोटा। सांगोद थाना क्षेत्र के कांगनिया गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार कांगनिया गांव में जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के दुर्गाशंकर, प्रेमशंकर सहित अन्य लोग विवादित जमीन की जुताई करने पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई और फिर जमकर मारपीट हुई।

आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे आदित्य माली, हरनारायण माली, रामकिशन माली, हरिशंकर, द्वारकी लाल और हरिओम घायल हो गए।

सभी घायलों को सांगोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य माली और रामकिशन माली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। एएसआई हरिराज सिंह हाड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles