Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

100 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ी कार, फिर पलटी… कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

कोटा। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-27) पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना नांता थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे हुई।

नांता थाना अधिकारी अजीत बागडोलिया के अनुसार, कार में सवार चारों युवक बूंदी में खाना खाने के बाद वापस कोटा लौट रहे थे। नांता टोल प्लाजा पार करने के बाद हैंगिंग ब्रिज से पहले कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार करीब 100 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर दौड़ती रही, इसके बाद दूसरी लेन में जाकर लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विज्ञान नगर निवासी अमन चावला (27) और दादाबाड़ी निवासी कुंतेश वर्मा (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बसंत विहार निवासी जगदीश जुमरानी और बोरखेड़ा निवासी दीपेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही नांता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles