कोटा, 10 जुलाई।’सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’* अभियान के अंतर्गत नगर निगम कोटा एवं Envision 5R Waste Management द्वारा वार्ड क्रमांक 14 (पुराना वार्ड 47) में सफाई मित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के नियमित उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वच्छता के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नगर निगम कोटा के CSI भारत धूलिया , S.I. प्रभा शंकर एवं जमादार महेन्द्र कुमार ** उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन Envision 5R Waste Management के IEC Expert दीपेश बघेल एवं टीम सदस्य तुषार धामुनिया द्वारा किया गया। कार्यशाला के अंत में सभी सफाई मित्रों ने “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ”अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कोटा के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।






