Monday, July 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के लिए स्थायी सेवा प्रोजेक्ट विकसित करेंगे: रमेश शर्मा

लायंस क्लब कोटा की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, 35 सदस्यीय टीम ने ली शपथ

कोटा। लायंस क्लब कोटा के नवीन सत्र 2026-27 के लिए आयोजित गरिमामय इंस्टॉलेशन समारोह में रमेश शर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर क्लब की नई कार्यकारिणी का नेतृत्व संभाला। उनके साथ सचिव लक्ष्मीकांत पारीक एवं कोषाध्यक्ष विजय काबरा ने कॉलर एक्सचेंज के साथ पदभार ग्रहण किया, जबकि 35 सदस्यीय कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ लेकर अपने दायित्व स्वीकार किए।

समारोह में इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीडीजी एमजेएफ अनिल नाहर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। की-नोट स्पीकर के रूप में पीएमसीसी सुनील डी. वोरा (महाराष्ट्र) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में वीडीजी प्रथम सी.पी. विजयवर्गीय एवं वीडीजी द्वितीय जितेंद्र मित्तल शामिल रहे। समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष, निवर्तमान पदाधिकारी, लायन सदस्य, लायनेस सदस्याएं तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वीडियो कॉल के माध्यम से नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश शर्मा एवं नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में 15 से अधिक सदस्यों ने मेल्विन जोन्स फेलो (एमजेएफ) बनने की स्वीकृति प्रदान कर सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीडीजी एमजेएफ अनिल नाहर ने नई कार्यकारिणी को सेवा, अनुशासन और संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया। वहीं वीडीजी प्रथम सी.पी. विजयवर्गीय ने कहा कि क्लब को गत वर्ष की 1264 सेवा गतिविधियों से भी आगे बढ़कर कार्य करना होगा। प्रत्येक सेवा गतिविधि का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही क्लब का लक्ष्य होना चाहिए।

शपथ ग्रहण के बाद अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र “वी सर्वर (हम सेवा करते हैं) उनके पूरे कार्यकाल का मार्गदर्शक रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, रक्तदान, नेत्र चिकित्सा तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा प्रकल्पों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिस प्रकार नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में लायंस क्लब कोटा ने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, उसी प्रकार शहर के लिए एक नया स्थायी सेवा प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, जिससे वर्षों तक आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसे स्थायी सेवा मॉडल तैयार करना होगा जो कोटा की जनता के लिए दीर्घकालीन उपयोगी सिद्ध हों।

कार्यक्रम का संचालन एमजेएफ अशोक नुवाल एवं सुधाकर बहेड़िया ने किया। अंत में सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles