Monday, July 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में ग्रीन कम्यूनिटी का मेगा पौधारोपण अभियान, पौधारोपण के साथ संरक्षण भी उतना ही जरूरी —विधायक संदीप शर्मा

मंजू स्मृति वाटिका का लोकार्पण, 350 पौधों के साथ हरित अभियान की शुरुआत

– भारत सिंह चौहान

कोटा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था कोटा ग्रीन कम्युनिटी ने रविवार को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में स्वर्गीय उद्यान विशेषज्ञ मंजू श्रीवास्तव की स्मृति में विकसित “मंजू स्मृति वाटिका” का लोकार्पण विधायक संदीप शर्मा एवं डीसीएफ (वन्यजीव) अनुराग भटनागर के मुख्य आतिथ्य में किया। इस अवसर पर आयोजित मेगा पौधारोपण अभियान में शहर के प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल ने भी सहयोगी संस्था के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई।

मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर डीसीएफ (वन्यजीव) अनुराग भटनागर के उदयपुर स्थानांतरण पर नागरिक अभिनंदन एवं भावभीनी विदाई भी दी गई। कोटा ग्रीन कम्युनिटी एवं रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रणव राज सिंह खींची ने बताया कि संस्था ने “मंजू स्मृति वाटिका” में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के प्रथम चरण में 10 से 12 फीट ऊंचाई वाले विभिन्न प्रजातियों के 350 छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का वृक्षारोपण किया गया, वर्षा ऋतु में यह क्षेत्र एक समृद्ध हरित वाटिका के रूप में विकसित होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीर राघवाचार्य, रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल की अध्यक्ष प्रतीक्षा पारीक, सचिव प्रिया अरोरा, सुनीता काबरा, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के इंचार्ज मनोज शर्मा, बुधराम जाट, प्रेम कंवर शक्तावत, राहुल सेठी, आर.बी. गिरी, असीम श्रीवास्तव एवं श्रीमती उदेनिया उपस्थित रहे। इनके साथ कोटा ग्रीन कम्युनिटी एवं रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल के अनेक सदस्य, गणमान्य नागरिक, पर्यावरणविद, वन्यजीव प्रेमी तथा बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles