कोटा/महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद शालिनी गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कोटा श्रीनाथपुरम स्थित रॉयल मैरिज गार्डन में किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि कुल 508 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविंद्र त्यागी, पूर्व विधायक रामनारायण मीणा, लाड़पुरा पंचायत समिति प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, पूर्व विधायक पूनम गोयल, पूर्व उप महापौर पवन मीणा, पीसीसी सचिव शिवराज गुंजल, गर्वित धारीवाल, बृजेश शर्मा ‘नीटू’, पीसीसी सचिव मंजूर तंवर, पूर्व चेयरमैन आईना महक, अनस पठान, जगमोहन गौतम, संजय गौतम,रुपशंकर गौतम, लोकेश गौतम, एडवोकेट पदम गौतम, इंदु गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक माध्यम समाजसेवा है। रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का संकल्प है। आज 508 यूनिट रक्त का संग्रह इस बात का प्रमाण है कि समाज में सेवा और मानवता की भावना निरंतर मजबूत हो रही है। मैं सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ ।
उन्होंने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है ।
शिविर में मुख्य रूप से अंकुर गौतम, नरोतम शर्मा, दीपक गुर्जर मंत्री, सोनू गौड़, दीपक योगी, आशीष गुर्जर, भगवान सिंह भाटी, धर्मवीर मेघवाल, सुरेंद्र सिंह सिसौदिया, अंकित पांचाल, रमेश यादव, गिरिराज गोचर, शुभम गोचर, सक्षम गौतम, निरंजन मेघानी, राजेंद्र खंडेलवाल, महेश माधवानी, कैलाश पेशवानी, नितेश पंकज, अजय मालव, सौरभ सेनी, परमेंद्र आर्या, कृष्णा मेहरा, विनोद योगी, पुलकित गुर्जर, भीमा गुर्जर, सुमित शर्मा, देवेंद्र जयपुरिया, शुभम नागर, रामेश्वर गोचर, दीपक राणावत, दीपक जायसवाल, प्रमोद पांचाल, जुल्फिकार अली, जगदीश गोचर, आशीष नागर, सुरेंद्र गुप्ता, रवि शक्तावत,बंटी नागर, जीतू नागर, शुभम वैष्णव, प्रदीप गंगवानी, शुभम गुप्ता, प्रियांशु, रोहित मीणा, अनिकेत गौतम, चित्रांश सेन, मोरपाल मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
यंग सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पंवार द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन करवाया गया,
सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा समाज में अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।





















