Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मुकेश विजयवर्गीय बने विजयवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक

-भाजपा कोटा शहर सहित विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत

कोटा।।विजयवर्गीय समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की नव मनोनित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोटा से जुड़े समाजसेवी मुकेश विजयवर्गीय को महासभा अध्यक्ष पूर्व महापौर श्री महेश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय युवा संयोजक नियुक्त कर शपथ दिलाई ।नव नियुक्त नियुक्ति पर भाजपा कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।वैश्य समाज में राष्ट्रीय मंत्री व युवा प्रदेश प्रभारी के नाते समाजसेवा में अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले मुकेश विजयवर्गीय राजनीति क्षेत्र में कई दायित्वों पर निर्वाहन करते हुये वर्तमान में कोटा शहर ज़िला महामंत्री व भाजपा राजस्थान के प्रवासी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है ।वैश्य समाज के नाते व भाजपा में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रवास कर बैठक आयोजित कर समन्वय व अपनी माटी अपने देश के प्रकल्प पर कार्य किया है। राष्ट्रीय युवा संयोजक मुकेश विजयवर्गीय ने महासभा अध्यक्ष श्री महेश विजयवर्गीय व मुख्य संरक्षक इंजि सी.पी.विजयवर्गीय का आभार जताते हुये कहा कि समाज की उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु युवा वर्ग बताये कार्यों को गति देगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles