Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बांरा ने कॉलेज परिसर में बांधे परिंडे

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां ने कालेज परिसर में बांधे परिंडे।

 

बारां, श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान व राजकीय महाविद्यालय बारां के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज के व्याख्याताओं व संस्थान के सदस्यों ने मिलकर कॉलेज परिसर में मासूम पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। संस्थान के मुकेश सोनी ने बताया कि ग्रीष्मकाल की भयावहता को देखते हुए मासूम पक्षियों हेतु दाना- पानी की व्यवस्था करने के अभियान के तहत आज बारां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में सभी विभागाध्यक्षों और व्याख्याताओ के साथ परिसर में परिंडे बांधे गए साथ में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एचआरडी आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के डॉ केशव शर्मा,महाविद्यालय प्राचार्य डॉ के एल मीणा , संकाय सदस्य श्री भगवान सिंह मीणा, डॉ इरफान अहमद, डॉ मुनेश चंद्र शर्मा, रामकेश मीणा, भावना मीणा, डॉ लीनता अरोड़ा, सीताराम,रामकेश मीणा, सुश्री आरती गुर्जर समेत संस्थान के सदस्य पीयूष गुप्ता, ताराशंकर पंचोली, तरुण मित्तल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles